Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Subscribe
Close

Search

kapil sharma kefe
Uncategorized

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग ; 9 गोलियां चलाईं, VIDEO भी बनाया; 3 दिन पहले उद्घाटन हुआ था,

By Ramsevak
July 10, 2025 3 Min Read
1

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले, 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की।

किसने की फायरिंग ?..

NDTV की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।

हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

कपिल शर्मा के बयान से नाराज होकर फायरिंग का दावा

गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

सोशल मीडिया पर हरजीत सिंह लाडी और तूफान सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो के जरिए कपिल शर्मा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी और कहा कि माफी नहीं मांगी तो मामला और बिगड़ सकता है।

दोनों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार कपिल शर्मा के मैनेजर से संपर्क करने की कोशिश की, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। आखिरकार उन्हें कॉमेडियन का ध्यान खींचने के लिए कैफे के बाहर फायरिंग करनी पड़ी।

हालांकि कपिल शर्मा ने निहंग सिखों पर क्या टिप्पणी की थी, यह साफ नहीं है। हालांकि कुछ सूत्रों का अनुमान है कि यह नेटफ्लिक्स के किसी पुराने एपिसोड या किसी लाइव शो से जुड़ा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में, निहंग नेता बाबा बलबीर सिंह ने भी कपिल शर्मा के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

VHP नेता की हत्या मामले में NIA को हरजीत लाडी की तलाश

NIA विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता विकास प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा की हत्या के मामले में हरजीत सिंह लाडी की तलाश कर रही है। विहिप नेता की अप्रैल 2024 में पंजाब के रूपनगर जिले में उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हरजीत सिंह लाडी कनाडा और भारत में जबरन वसूली, हत्या और गिरोह से जुड़ी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वह BKI की आड़ में काम करता हैं और उस पर कई टारगेट किलिंग्स और हत्या के प्रयासों का आरोप है। हाल के महीनों में कनाडा के सर्रे और ब्रैम्पटन शहरों में इस तरह के गिरोह-आतंक से जुड़े हमलों में तेजी देखी गई है।

कनाडाई एजेंसी बोली- खालिस्तानी भारत के खिलाफ प्लानिंग कर रहे

पिछले महीने एक रिपोर्ट में, कनाडा की टॉप खुफिया एजेंसी, कैनेडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी भारत के खिलाफ हिंसा की योजना बना रहे हैं।

एजेंसी ने कहा, ‘खालिस्तानी मुख्य रूप से अपने प्रमोशन, फंड जुटाने और भारत में हिंसा को बढ़ावा देने या प्लानिंग के लिए कनाडा को अपने अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।’

इससे पहले 8 जनवरी 2025 को जारी कनाडा के फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि खालिस्तान समर्थक कनाडा में आराम से रह रहे हैं।

इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो भारत में खालिस्तान मूवमेंट चलाने के लिए टेरर फंडिंग कर रहे हैं। भारत हमेशा से सवाल उठाता रहा है कि कनाडा खालिस्तानी आतंकियों को पनाह देता है।

Follow me on insta

previous post

Tags:

cafecanadafiringkapil sharma
Author

Ramsevak

Follow Me
Other Articles
IND VS ENG
Previous

IND vs ENG तीसरा टेस्ट आज से लॉर्ड्स में खेला जायेगा, बुमराह भी वापसी करेंगे…

ap jaisa koi nahi
Next

आप जैसा कोई रिव्यू: आर माधवन, फातिमा सना शेख की महिला यौन इच्छा पर बनी फिल्म काफी चर्चा में डूबी

One Comment
  1. आप जैसा कोई रिव्यू आर माधवन, यौन इच्छा पर बनी फिल्म says:
    July 11, 2025 at 5:25 pm

    […] privious blog- https://ajkitajakhabr.com/kapil-sharma-cefe/ […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Jan    
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme