Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 15 जख्मी

By Ramsevak
July 27, 2025 2 Min Read
1

मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये हादसा सीढ़ियों में करंट उतरने की वजह से हुआ है. हालांकि, गढ़वाल के डीसी ने करंट वाली बात को खारिज कर दिया है.

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भारी भीड़ जमा होने भगदड़ मच गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मंदिर में काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण भगदड़ मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं, सीएम धामी ने इस घटना पर दुख जताया है.

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई. इस भगदड़ मे 6 लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं.

क्या करंट लगने की वजह से मची भगदड़?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये घटना हुई है. आशंका है कि सीढ़ियों में बिजली का करंट उतर आता था, जिसके बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई. गढ़वाल के डीसी विनय कुमार ने कहा कि हादसे कारणों की जांच की जा रही है. हादसे में 15 लोगों के आस-पास के के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है. 

Tags:

6 people dethbagdad
Author

Ramsevak

Follow Me
Other Articles
Previous

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के खिलाफ 66 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए

india malvdeep
Next

भारत-मालदीव संबंध पुनर्बहाली: प्रधानमंत्री मोदी ने समर्थन दोहराया, मुइज्जू ने भारत को महत्वपूर्ण साझेदार बताया

One Comment
  1. भारत-मालदीव संबंध पुनर्बहाली: प्रधानमंत्री मोदी ने समर्थन दोहराया, मुइज्जू ने.. says:
    July 27, 2025 at 5:22 am

    […] yah bi pade – https://ajkitajakhabr.com/mansa-devi-haridwar/ […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Jan    
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme