Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

आज के ताजा समाचार हिंदी में (LETEST NEWS)

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Subscribe
Close

Search

India England test match
khel

भारत ने इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया:3 इंग्लिश बैटर्स 50 रन पर आउट.

By Ramsevak
July 5, 2025 2 Min Read
1

भारत ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया है। शनिवार को भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 427 रन पर डिक्लेयर की। जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। ओली पोप और हैरी ब्रूक नाबाद हैं। आकाश दीप ने जो रूट (6 रन) और बेन डकेट (25 रन) को बोल्ड किया। जैक क्रॉली (0) मोहम्मद सिराज का शिकार बने।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 161 रन बनाए। वे एक मैच में 400 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने पहली पारी में 269 बनाए थे। रवींद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मैच के चौथे दिन शनिवार को टीम इंडिया ने 64/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। केएल राहुल (55 रन) और यशस्वी जायसवाल (28 रन) को जोश टंग ने आउट किया। करुण नायर (26 रन) को ब्रायडन कार्स और ऋषभ पंत (65 रन) को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। मैच की पहली पारी में भारत 587 और इंग्लैंड 407 रन पर ऑलआउट हुआ। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त मिली थी। scorecard..

गिल ने दूसरी पारी में भी लगाया 100…..

  • भारतीय टीम ने इस मैच में 1,014 रन बनाए हैं। उसने पहली पारी में 587, दूसरी पारी में 427 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में भारत ने पहली बार एक मैच में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
  • गिल एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 293 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो कोहली ने 2017 में दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। कोहली ने तब पहली पारी में 243 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए थे।
  • शुभमन गिल ने इस मैच में 430 रन बनाए हैं। वे एक मैच में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर के 344 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जो उन्होंने 54 साल पहले 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में बनाए थे।
  • गिल एक टेस्ट में शतक और दोहरा शतक बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में यह कारनामा किया था।

दोनों टीमों की प्लेइंग एलेवेन कुछ इस प्रकार थी.

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

day three summury

Tags:

englandindian cricket teamshubman gill century
Author

Ramsevak

Follow Me
Other Articles
Raj thakre and uddaw thakre
Previous

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे BMC चुनाव

INDIA ENGLAND TEST MATCH
Next

एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने रच दिया इतिहास…, इंग्लैंड को उसी के घर में हराया

One Comment
  1. एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने रच दिया इतिहास…, इंग्लैंड को उसी के घर में हराया - ajkikhabar.com says:
    July 6, 2025 at 4:53 pm

    […] 69वें ओवर में इंग्लैंड ने आखिरी विकेट गंवा दिया है। आकाश दीप ने ओवर की पहली बॉल पर ब्रायडन कार्स को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ भारत ने इस मैच 336 रन से जीत लिया है। Highlight […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Jan    
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme